उन्नाव जिले के सफीपुर में रविवार को नहर किनारे झाड़ियों में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
पुलिस की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने महिला की पहचान की। परिजनों ने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।