फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः 'काल' बनी आकाशीय बिजली, बच्चों और महिला समेत 3 की मौत, दस से ज्यादा झुलसे

Tue, 05 Jun 2018 06:55 PM IST
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
यूपी के चित्रकूट में मंगलवार को आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी। यहां के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा लोग झुलसे बताए जा रहे हैं। कुदर के कहर का असर केवल इंसानों पर ही नहीं मवेशियों पर भी पड़ा है। चित्रकूट के भरतपुर खमरिया गांव में 8 बकरियों और गुरेटनपुर में एक गाय आकाशीय बिजली गिरने की वजह से मर गईं।  

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-घर की छत पर डीटीएच सही कर रहे थे तभी...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
चित्रकूट बरगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 2 छात्रों की मौत हो गई। इनके नाम सतीश (12), अजीत (15) बताए जा रहे हैं। ये दोनों छात्र अपने घर की छत पर डीटीएच सही कर रहे थे तभी आकाशीय बिजली उन पर गिर पड़ी।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-मायके घूमने आई थी विनीता...
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के दिऊल गांव में मायके घूमने आई थी विनीता (25) की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। चित्रकूट जिले में तेज आंधी के बाद मामूली बारिश हुई जिसके बाद कई इलाकों में बिजली गिरी थी। 
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- दस से ज्यादा लोग झुलसे...
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
इसके अलावा भरतपुर चित्रकूट के खमरिया गांव में 8 बकरियों की मौत बिजली गिरने की वजह से हुई। गुरेटनपुर में एक भैंस भी मरी है। बिजली गिरने से दस से ज्यादा लोगों के झुलसने की खबर है। जिला प्रशासन की टीमें इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें