फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर तीन बाद कैसे निकल आया कब्र से बाहर शव, पास मे मिली शराब की बोतल, क्षेत्र मे कई तरह की चर्चाएं

Fri, 03 Nov 2017 10:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में ऐसी घटना घटित हो गई है जिसके बाद से इलाकाई लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने पर मजबूर हो गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला-
विज्ञापन


तीन दिन पहले बीमारी से मौत होने के बाद परिजनों ने गांव के बाहर महिला के शव को दफना दिया। बुधवार सुबह शव कब्र से बाहर अस्त व्यस्त हालत में मिला। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। परिजनों ने शव को दोबारा दफना दिया। पुलिस किसी जानवर के कब्र खोदकर शव खींचने की आशंका जता रही है।

अचलगंज थाना क्षेत्र के सुपासी गांव निवासी एक महिला की रविवार को बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार वालों ने शव को गांव के बाहर दफन कर दिया था। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव को कब्र से बाहर देखा। शव के पास ही शराब की बोतल देखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हुईं तो परिजनाें ने शव को दोबारा दफना दिया। अचलगंज थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। किसी जानवर ने शव को कब्र खींच लिया होगा। मामले को दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें