Auraiya News: बेला थाना क्षेत्र में गंग नहर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र की याकूबपुर चौकी के गांव नवादा समीप गंग नहर में रविवार दोपहर एक शव के मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। शव सात दिन पुराना होने के चलते उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
सीओ अशोक कुमार ने बताया कि सात दिन पुराना शव होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र लगभग 52 साल प्रतीत हो रही है। शव कहीं से बहकर आने की संभावना है। ग्रामीणों के अनुसार शव के जलप्रवाह किए गए होने की संभावना जताई जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है।