फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: सड़क किनारे खंती में पड़ा मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 15 Jun 2020 05:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मृतक पर फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरदोई जिले में लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सवायजपुर के निकट एपी चौराहा के पास खंती में युवक का शव पड़ा मिला। युवक के पिता ने हत्या कर शव फेके जाने की आशंका जताई है। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सौरंगपुर निवासी संतोष (२४) पुत्र विजय पाल खेती करता था। सोमवार सुबह उसका शव एपी चौराहा के निकट खंती में पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के निशान भी थे।

मृतक के पिता विजय पाल की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच की। पूछताछ के दौरान विजय पाल ने पुलिस को बताया कि उसकी भांजी का विवाह सोमवार को होना था। इसमे शामिल होने के लिए वह रविवार को ही कन्नौज जनपद के ग्राम गोरी पट्टी गया था।
विज्ञापन


विजय पाल की पत्नी विद्यादेवी के भाई के पुत्र की शादी भी रविवार को थी। विद्यादेवी अपने छोटे पुत्र पवन के साथ पाली थाना क्षेत्र के ग्राम हसनापुर स्थित अपने भाई के घर गई हुई थी। घर में संतोष अकेला था। सोमवार शाम चार बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि संतोष सुबह ११ बजे घर से निकल गया था और तब से वापस नहीं लौटा है।

विजय पाल का दावा है कि इसी सूचना पर वह गांव वापस लौटा और संतोष की तलाश की। सोमवार सुबह संतोष का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुण विशेन भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। फोरेंंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने लिए। लोनार कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव के पास से मृतक का मोबाइल बरामद हुआ है लेकिन यह स्विच ऑफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें