फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अर्धनग्न अवस्था में बेहोशी की हालत में मिली महिला, होश आने पर बोली- सामूहिक दुष्कर्म हुआ

Mon, 15 Jun 2020 05:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सोमवार सुबह लगभग सात बजे गांव से कुछ ही दूरी पर रामगंगा नदी के किनारे एक खेत में बेहोशी की हालत में अर्धनग्न अवस्था में पड़ी मिली। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे पति ने उसे सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया।

विज्ञापन


महिला ने होश आने पर गांव के ही पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना संदिग्ध बताई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी ३५ वर्षीय महिला का पति रविवार रात पिपरमेंट के खेत मेें गया हुआ था।

महिला के मुताबिक सोमवार सुबह लगभग साढ़े तीन बजे वह गांव के बाहर खेतों की ओर शौच के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके मकान के पड़ोस में रहने वाले पांच लोग आ गए और उसे उठाकर लगभग आधा किलोमीटर दूर रामगंगा नदी के किनारे ले गए।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि वहीं पांचों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जब वह बेहोश हो गई तो फरार हो गए। अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलने पर हरपालपुर कोतवाल भगवान चंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। कोतवाल के मुताबिक पूरी घटना संदिग्ध है।

चार-पांच दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तब दोनों पक्षों की एनसीआर लिखी गई थी। उन्होंने बताया कि घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें