फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 09 Jun 2020 03:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटी चिरागपुर निवासी राजेश राठौर (20) पुत्र राम कुमार का शव घर के अंदर कमरे में प्लास्टिक की डोरी से फांसी पर लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 की टीम के कमरे में घुसते ही शव रस्सी से अलग होकर नीचे आ गिरा।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने पड़ोसियों पर अवैध संबंधों के चलते हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। सांडी के प्रभारी निरीक्षक (क्राइम) इरशाद त्यागी ने कहा कि मामला अवैध संबंधों का है। पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि युवक को मारपीट कर लटकाया गया या फिर उसने खुदकुशी की है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें