यूपी के औरैया जिले में फंदे पर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
यह घटना सुभानपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार युवक पंकज कुमार अपने दूसरे मकान में सो रहा था। युवक की गांव में ही पंचर जोड़ने की छोटी सी दुकान है।