फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरया)। ग्राम मुहम्मदाबाद अड्डा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वाले घर से फरार हो गए हैं। मायके वालों से सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। उधर, जानकारी मिलने पर सीओ बिधूना लालता प्रसाद शुक्ला ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

ग्राम मुहम्मदाबाद अड्डा निवासी धर्मेंद्र कुमार दोहरे की पत्नी अंजली (28) की सोमवार की शाम लगभग चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला अपने कमरे में मृत पड़ी मिली।
महिला की मौत हो जाने पर उसके ससुराल वाले फरार हो गये। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने बताया कि महिला की छह माह पहले ही शादी हुई थी। महिला की हुई मौत के मामले में अछल्दा थाने की पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें