फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। धरवार गांव में सोमवार सुबह घर में फंदे से युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। इसमें प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है। परिजन वजह स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

रमेश निवासी गांव धरवार किसान हैं। उनका बेटा सौरभ (19) 10 वीं पास था और खेती किसानी में उनका सहयोग कराता था। रविवार को रमेश और उनकी पत्नी घर के बरामदे में सो रहे थे। बेटा सौरभ अंदर कमरे में अकेला था। सुबह छह बजे तक बेटे के कमरे से बाहर न आने पर मां उसे जगाने के लिए गईं तो अंदर से कुंडी बंद थी।
उन्होंने आवाज दी लेकिन बेटे ने कोई जवाब नहीं दिया। संदेह होने पर घरवालों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजे की कुंडी तोड़ी और अंदर गए तो बेटे का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। दोस्तों और परिजनों से पूछताछ की है लेकिन मौत का सही कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें