फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे में पराग डेरी के पास शनिवार रात संदिग्ध हालत में एक युवक का शव पड़ा मिला। वह दोपहर को घर से निकला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक एक टेलीकॉम कंपनी में जॉब करता था। दो माह पहले नौकरी छूट गई थी। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

अकबरपुर के रामगंज का निवासी मोहित पांडेय (25) शनिवार की दोपहर घर से निकला था। शाम तक वह वापस नहीं आया तो पिता ब्रजमोहन व भाई गोलू ने खोजबीन शुरू की। इस बीच रात करीब 11 बजे पराग डेरी के पास उसका शव पड़ा होने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर व कस्बा चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
मृतक की किसी से रंजिश होने की बात सामने नहीं आई है हालांकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी। मोहित तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह एक टेलीकॉम कंपनी में जॉब करता था, लेकिन दो माह पहले ही उसकी नौकरी छूट गई। इससे घर पर रह रहा था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर मां विजयलक्ष्मी, भाई गोलू व पिता ब्रजभान बिलख उठे। पुलिस ने बताया कि मृतक के शराब के लती होने की चर्चा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की गई है। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा सुरक्षित किया गया है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें