फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से मिलकर कराई थी पति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के बलिहारा गांव में फैक्टरी मजदूर की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी व उसके तीन साथियों ने मिलकर कराई थी। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को घटना का खुलासा कर दिया। घटना में चार लोग शामिल थे इसमें एक युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मृतक पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करता था।
विज्ञापन

बलिहारा गांव निवासी शिवगोविंद उर्फ शिवा (35) फैक्टरी में मजदूरी करता था। छह जून को लापता हो गया था। भाई बालगोविंद ने भाभी रीता से जानकारी ली तो जवाब संदेहजनक लगने पर पुलिस को सूचना। पुलिस ने छानबीन के बाद शनिवार को नोन नदी के पास गड्ढे में दबाया गया शव बरामद कर लिया था। पुलिस ने रीता व उसके प्रेमी दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
इस पर मामला खुला गया। पुलिस के मुताबिक रीता के अवैध संबंधों का शिवा विरोध करता था। इस पर छह जून की शाम योजनाबद्ध तरीके से पत्नी ने प्रेमी के साथ शिवा को खेतों पर भेज दिया। वहां दीपक ने अपने साथी गांव के ही अमन व निखिल को बुला लिया। साबड़ व फावड़े से शिवा की हत्या कर शव को नोन नदी के पास गड्ढा खोद कर गाड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई बाल गोविंद ने भाभी समेत चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें रीता, दीपक व अमन को गिरफ्तार कर लिया है। निखिल की तलाश की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त साबड़ व फावड़ा बरामद कर लिया है।
पत्नी की जिद पर दीपक के साथ गया था शिवा
कानपुर देहात। बलिहारा गांव में शिवगोविंद उर्फ शिवा पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करता था लेकिन इसके बाद भी उसका प्रेमी दीपक घर आता था। पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए दीपक के साथ योजना बनाई। उसने कहा कि घर में बने शौचालय में छत नहीं है। बारिश में दिक्कत होगी। इससे छत डालने का दबाव बनाने लगी। पति ने रुपये न होने की बात कही।
इस पर उसने दीपक की मदद से खेतों से यूकेलिप्टस की बल्ली लाकर छत पाटने का दबाव डाला। छह जून को अंधेरा होने पर दीपक उसके घर पहुंचा। इस पर पहले से बनाई गई योजना के मुताबिक रीता ने पति शिवगोविंद से दीपक के साथ जाकर बल्ली काटकर लाने के लिए कहा। वह अंधेरा होने की बात कह जाने से इनकार करने लगा। इस पर दोनों का विवाद हुआ। पत्नी की जिद पर वह दीपक के साथ गया फिर वापस नहीं लौटा।
दीपक ने पहले से ही खेतों पर भेज दिए थे दो साथी
दीपक ने हत्या के लिए गांव के दो खास दोस्त भी तैयार कर लिए थे। इसमें अमन व निखिल ने वारदात को अंजाम देने में पूरा सहयोग किया। दीपक ने निखिल व अमन को पहले से ही खेतों पर भेज दिया था। कुछ ही देर में शिवगोविंद को लेकर पहुंचने की बात कह उसके घर पहुंचा। वहां योजना के मुताबिक दीपक उसे लेकर खेतों पर पहुंचा। शिवगोविंद को जरा भी ये अंदाजा नही था कि सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाने वाली पत्नी उसके जान का सौदा किए बैठी है।
दीपक ने ही किया था पहला वार
पुलिस के अनुसार अंधेरा होने पर खेतों में कोई नहीं था। शिवगोविंद पर पहला वार दीपक ने साबड़ से किया था। इससे वह जमीन पर गिर गया। इस पर निखिल ने भी फावड़ा से कई वार कर दिए। अमन के साथ मिलकर शव को नदी किनारे उठा कर ले गए। वहां तीनों ने मिलकर गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। तीनों को उम्मीद थी कि मामले में खुलासा नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें