फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: सूने घर में लटका मिला किशोरी का शव, घटना के समय घर में नहीं था कोई, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 24 Dec 2022 04:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बिसंडा थाना क्षेत्र के पिस्टा गांव के एक सूने घर में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के सूने घर में किशोरी का शव फंदा से लटका मिला। खेत से लौटी मां ने देखा तो परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के पिस्टा गांव में खुशबू (14) पुत्री मुन्ना कुशवाहा का शव शुक्रवार की देर शाम घर के अंदर अटारी में साड़ी के फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन

घटना के समय घर में कोई नहीं था। पिता मजदूरी करने गए थे। मां सोनिया खेत गए थे। दो भाई भी मजदूरी करने गए थे। देर शाम जब मां खेत से लौटी, तो मकान का मेन गेट बंद मिला। किसी तरह वह खोल कर अंदर गई, तो अटारी में खुशबू का शव लटका पाया गया। उसने परिजनों को जानकारी दी।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका के बड़े भाई सुरेश ने बताया कि दो बहनों और चार भाइयों में यह सबसे छोटी थी। गांव के ही परिषदीय स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। दो भाई सुरेश और विमल घर में रहते हैं। दो भाई बाहर रहकर कमाते हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खुशबू ने क्यों फंदा लगाया यह उनको नहीं पता। इस संबंध में थानाध्यक्ष बिसंडा आनंद कुमार ने बताया कि पृथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। परिजन वजह नहीं बता पा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें