शनिवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित सुखेता नदी की तरफ तलाश करने गए परिजनों को उसका शव नदी के अंदर पानी में पड़ा मिला। मृतका के भाई सौरभ ने बताया कि अतुल अर्द्घनग्न अवस्था में था, उसके दाहिने कान से खून बह रहा था, बाईं आंख में जख्म, गले व हाथ की उंगलियों पर खरोंच के निशान थे। उसने बताया कि अतुल शराब पीने का आदी था।
पीलापुर गांव के कुछ लोग कच्ची शराब बनाकर बेचते हैं। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने रुपये छीनकर भाई की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हत्या की पुष्टि नहीं हुई है।