फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नदी में सिर कटी लाश मिलने से गांव में फैली दहशत, शव पुराना होने की आशंका, नहीं हो सकी शिनाख्त

Mon, 11 Nov 2019 07:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
नदी में मिली सिर कटी लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज के सौरिख में एक युवक का सिर काटकर लाश अरिंद नदी में फेंक दी गई। सौरिख के नगला बिहारी गांव के सामने नदी में सोमवार दोपहर को लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पर सौरिख एसओ, छिबरामऊ सीओ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


लाश करीब 2-3 दिन पुरानी बताई जा रही है। युवक स्लेटी रंग की पैंट पहने हैं, काली बेल्ट भी लगी मिली है। शरीर पर शर्ट नहीं मिली है। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और करके शव को नदी में फेंका गया है जो पानी के साथ बहकर यहां तक पहुंचा है।

 
विज्ञापन

पुलिस शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों और थानों की पुलिस की मदद ले रही है। सोमवार को सकरावा चौकी क्षेत्र में ग्राम नगला बिहारी के सामने दोपहर करीब ढाई बजे नदी में लोगों को सिर कटा शव दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

जानकारी पाकर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मौजूद लोगों से मामले की जानकारी ली। कुछ ही देर में सीओ शिवकुमार थापा और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस को आशंका है कि शव कहीं और से बहकर यहां तक पहुंचा है। सीओ छिबरामऊ शिवकुमार थापा ने बताया कि करीब 30 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंकने का प्रकरण लग रहा है। हत्या कहां की गई है यह जांच का विषय है।

युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के जिले और थानों से संपर्क किया जा रहा है। अरिंद नदी मैनपुरी से होकर यहां पहुंचती है, ऐसे में नदी से जुड़े जिलों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें