जालौन जिले में सिरसा कलार थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। ग्राम अभैदेपुर में दो पक्षों में करीब 17 दिन पहले मारपीट के साथ विवाद हो गया था। जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई थी।
आरोप है कि इस मामले में कड़ी कार्यवाही न होने के परिणामस्वरूप दबंगो ने पुलिस से शिकायत करने बाले पक्ष के मंगल सिंह (25) पुत्र चैनसुख को पकड़ कर खेत पर ले गए। वहां पेड़ से लटका कर मौत के घाट उतार दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। युवक की शादी लगभग ढाई साल पहले हुई थी। उसका 6 महीने का बेटा भी है।