फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सगी बहनों का गांव छावनी में तब्दील, पोस्टमार्टम जारी, आईजी प्रयागराज घटनास्थल पर पहुंचे

Tue, 17 Nov 2020 02:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
1 of 5
घटनास्थल पर पहुंचे आईजी प्रयागराज - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र में मासूम बहनों की मौत के मामले में मंगलवार दोपहर आईजी प्रयागराज कवींद्र प्रताप सिंह जांच करने गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसके बाद गांव के लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

2 of 5
पीड़िता का गांव छावनी में तब्दील - फोटो : amar ujala
घटनास्थल पर उन्होंने एक पुलिसकर्मी को तालाब में उतारा और डंडे से तलाब की गहराई की जानकारी ली। करीब एक घंटे तक गांव में मौजूद रहे। उनके साथ डीएम संजीव सिंह और एसपी प्रशांत वर्मा भी मौजूद रहे। आईजी ने डीएम और एसपी से घटना के बारे में पूछताछ की। आईजी के मुताबिक बच्चियों की मौत तालाब में डूबने से हुई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
तीन डॉक्टरों के पैनल ने दोपहर 1:00 बजे पोस्टमार्टम शुरू किया। आंख फोड़ने की बात को लेकर पोस्टमार्टम में आई सर्जन को भी बुलाया गया। परिजनों ने दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है। आरोप लगाया है कि दोनों के आंखों को फोड़ दी। देर रात जब पुलिस ने जबरन बहनों का शव उठाने की कोशिश की तो गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा।

 

4 of 5
घटनास्थल पर आईजी प्रयागराज - फोटो : amar ujala
पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की जाएगी। पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का पैनल भी गठित किया गया है ताकि कहीं भी संदेह के हालात न रहे। उधर, बच्चियों के गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बता दें 12 और 8 साल की सगी बहने सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे लापता हो गई थीं। परिजनों की खोजबीन के दौरान शाम करीब सात बजे तालाब से शव मिले थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रात में ग्रामीणों ने काटा था बवाल - फोटो : amar ujala
सूचना पर करीब 8:30 बजे पुलिस पहुंची थी। बहनों की आंखों में चोट के निशान थे। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस पर आनन-फानन शव लेकर चले जाने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हंगामा किया था। रात करीब 1:00 बजे मामला शांत हो सका था। गांव में सीओ अनिल कुमार समेत भारी पुलिस बल मौजूद है। सीओ ने बताया पोस्टमार्टम में सारे हालात स्पष्ट हो जाएंगे, जिसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें