फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: समस्या नहीं सुनी गई तो धरने पर बैठे प्रधान, सीडीओ ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

Wed, 19 Feb 2020 03:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
धरने पर बैठे प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के इटावा जिले में जिलाधिकारी ने जल मिशन योजना की जानकारी के लिए प्रधानों की बुधवार को विकास भवन सभागार में बैठक बुलाई थी। मण्डलायुक्त का दौरा होने से डीएम व सीडीओ बैठक में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


डीडीओ के समक्ष प्रधान गांवों की समस्याएं बताने लगे। डीडीओ ने उनकी समस्याएं नहीं सुनी तो प्रधान धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव भी प्रधानों के बीच पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

मामला बढ़ता देख सीडीओ राजा गणपति आर करीब 2 बजे मौके पर पहुंचे और प्रधानों से बात की। इसके बाद सीडीओ कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक के एक-एक प्रधान के साथ बैठक की।इसमें सीडीओ ने समस्याओं के निस्तारण का अश्वासन दिया। करीब 1 घण्टे प्रधानों का धरना चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें