फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पशुओं से भरी डीसीएम पकड़ी, तीन पर प्राथमिकी

Thu, 23 Apr 2026 02:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। पुलिस चौकी के सामने से बुधवार शाम छह बजे थाना पुलिस ने मवेशियों से भरी डीसीएम पकड़ ली। डीसीएम में 122 मवेशी लदे पाए गए। इनमें से एक मृत पाया गया। चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार पुलिस ने तीन के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुखरायां कस्बे में बुधवार को साप्ताहिक पशु बाजार लगता है। इसमें आस-पास के जिलों के पशु व्यापारी पशुओं को बेचने और खरीदने आते हैं। बुधवार शाम को राजपुर पुलिस ने पशुओं से लदी डीसीएम पुलिस चौकी के सामने मुगल सड़क से पकड़ ली। डीसीएम में 122 पड़िया और पड़वे को बेरहमी से लादा गया था। पुलिस ने चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर डीसीएम को थाना में खड़ा कराया। पशु चिकित्सक की टीम बुलाकर पशुओं का परीक्षण कराया गया।
थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि डीसीएम में क्रूरतापूर्वक पशु लदे थे। डीसीएम चालक अलीगढ़ के देहली गेट निवासी सलमान, पशु व्यापारी अलीगढ़ के अपरकोट भुजपुरा के असदुद्दीन, हाथरस के सदाबाद निवासी शौकीन कुरैशी को हिरासत में लिए गया हैं जबकि दो व्यापारी फरार हो गए। जिनकी तलाश कराई जा रही है। हिरासत में लिए गए आरोपियों ने बताया कि पुखरायां पशु बाजार से इटावा बेचने के लिए पशुओं को ले जाया जा रहे थे। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें