यूपी के महोबा जिले में कानपुर सागर हाईवे पर उर्मिल नदी की रेलिंग तोड़कर डीसीएम नदी में जा गिरी। घटना में चालक उमाशंकर और जगतराज निवासी चौबेपुर बनारस गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डीसीएम महाराष्ट्र से लाल मिर्च लादकर लखनऊ जा रही थी। यह घटना रात करीब 2 बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला आस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।