फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पत्नी के प्रसव के लिए डीसीएम चालक ने चोरी कर बेच दिया पशु आहार

Fri, 19 Sep 2025 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। नगर की एक कंपनी से पशु आहार लेकर निकली डीसीएम रास्ते से ही लापता हो गई। कंपनी की ओर से चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने बुधवार को बारा टोल के पास से चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की कुछ पशु आहार बरामद की। साथ ही उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पशु आहार खरीदने वाले औरैया के मुरादगंज निवासी व्यापारी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में चालक ने पत्नी के प्रसव को लेकर ईमान बिगड़ जाने पर पशु आहार बेचने की बात कुबूल की है।
विज्ञापन

रनियां थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि टीम के साथ बुधवार रात को बारा जोड़ टोल प्लाजा के पास एक डीसीएम से औरैया के सत्तेश्वर तकिया निवासी कैफी अहमद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डीसीएम से चोरी की 40 बोरी पशु आहार भी बरामद किया है। आरोपी की निशानदेही पर गुरुवार को पुलिस ने औरैया के मुरादगंज में व्यापारी आशीष विश्नोई के यहां छापा मारा। उसके गोदाम से पुलिस ने चोरी की 101 बोरी पशु आहार बरामद की। पूछताछ में आरोपी कैफी ने बताया कि डीसीएम उसके चाचा अनीस अहमद की है।
पांच सितंबर को वह रनियां स्थित पशु आहार कंपनी से 240 बोरी पशु आहार लेकर महाराष्ट्र के पुणे के इनाम गांव स्थित वेद पशु सेवा एवं फूड्स लिमिटेड के लिए निकला था। मन में लालच आने पर उसने रनियां की इटावा जाने वाली लेन के एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी कर ली। इसके बाद मुरादगंज निवासी व्यापारी आशीष विश्नोई से 90 हजार रुपये में सौदा तय कर 101 बोरी पशु आहार दे दी। जिसमें से 60 हजार रुपये व्यापारी ने उसे दे दिए थे। शेष रुपये बाद में देने का वादा किया था। इसके अलावा कुछ बोरी उसने हाईवे से निकलने वाले राहगीरों को फुटकर के हिसाब से बेच दी। चोरी की पशु आहार बेचने का पूरा रुपया उसने अपनी पत्नी का प्रसव करवाने में खर्च कर दिया है।
विज्ञापन

...................
पूर्व से परिचित थे व्यापारी और चालक
पुलिस की पूछताछ में व्यापारी आशीष विश्नोई ने बताया कि वह चालक कैफी अहमद से पूर्व से परिचित था। कैफी ने उसे कॉल कर सस्ते दामों पर पशु आहार देने की बात कही तो वह लालच में आ गया। इस पर उसने 90 हजार रुपये में 101 बोरी पशु आहार खरीद लिया। जिसमें से 60 हजार रुपये उसने कैफी को दे दिए थे। पशु आहार की बोरियां उसने सब्जी मंडी स्थित गोदाम में रखीं थीं। जिन्हें पुलिस ने बरामद किया है।
...........
बयान
फैक्टरी प्रबंधक केशव मिश्रा ने 16 सितंबर को चालक कैफी के खिलाफ पशु आहार लदी डीसीएम गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छानबीन में जुटी पुलिस ने आरोपी चालक व चोरी की पशु आहार खरीदने वाले व्यापारी को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी का पशु आहार भी बरामद हुआ है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। - संजय वर्मा, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें