फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिन का पारा फिर 40 डिग्री, दोपहर में लू ने झुलसाया

Thu, 18 Jun 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। तापमान का पारा फिर से चढ़ना शुरू हो गया है। बुधवार को दिन में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उमस में लोग बेहाल रहे। इधर दोपहर में लू ने राहगीरों को झुलसा कर रख दिया।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह मौसम का मिजाज नर्म रहा। इधर अब फिर से पारा चढ़ने लगा है। दोपहर में सूरज के दहकने से धरती गर्म हो रही है। इससे उमस भरी गर्मी परेशानी का सबब बनी है। हालात ये हैं कि जरा देर के लिए बिजली गुल होने पर लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। जबकि राहगीर चलने वाली लू से परेशान नजर आ रहे हैं। बुधवार को दोपहर में आसमान से आग बरसी। तापमान सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इधर उमस और बढ़ गई। खुले व छायादार स्थानों पर तो कुछ राहत रही लेकिन बंद कमरे या परिसर में लोग पसीने से तरबतर रहे।
4.7 किलोमीटर की गति से चली हवा चटख धूप में गर्म हो रही तो राहगीरों को खासी परेशानी हुई। पैदल, बाइक या फिर साइकिल सवारों को लू ने झुलसा कर रख दिया। दिन का तापमान बढ़ने के साथ रात में भी पारा चढ़ रहा है। इससे रात में गर्मी होने से लोगों की नींद में खलल पड़ रहा है। मंगलवार की रात में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 0.06 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि फिलहाल पांच दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोपहर में लू चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें