चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की सर्वोच्च केंद्रीय संस्था आईसीएआई और क्षेत्रीय संस्था आईसीआरसी के सदस्यों के चुनाव के लिए शनिवार को सिविल लाइंस स्थित रागेंद्र स्वरूप ऑडीटोरियम में मतदान हुआ।
मतदान प्रक्रिया सुबह आठ से रात आठ बजे तक चली। कानपुर के कुल 1566 मतदाताओं में से 852 ने मतदान किया। अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए पूरा दिन चार्टर्ड एकाउंटेंट्स में उत्साह रहा।
सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के वाइस प्रेसिडेंट सीए पीयूष अग्रवाल ने बताया कि चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की दो संस्थाओं के सदस्यों का चुनाव वोटिंग के जरिए किया जाता है। सेंट्रल काउंसिल में 32 सदस्यों के लिए चुनाव होता है। इसके लिए करीब 38 हजार मतदाता अपने सदस्य का चुनाव करते हैं। इसी तरह रीजनल काउसिंल में 64 सदस्य होते हैं।
कानपुर स्थित रीजनल काउंसिल सात राज्यों को मिलाकर बना है। इनका चुनाव भी वोटिंग के जरिए होता है। इस चुनाव में सीआईआरसी यानी रीजनल काउंसिल को 10 सीटें मिली हैं, जबकि केंद्रीय संस्था सेंट्रल काउंसिल को पांच सीटें मिलीं हैं।
रीजनल काउंसिल की 10 सीटों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि सेंट्रल काउंसिल की पांच सीटों के लिए 21 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
कानपुर से मैदान में
alसेंट्रल काउंसिल के लिए सीए मनु अग्रवाल। alरीजनल काउंसिल के लिए सीए अभिषेक पांडेय और दीपकुमार मिश्र।
दिसंबर आखिर में आएगा परिणाम
सेंट्रल और रीजनल काउंसिल के सदस्यों के लिए सात राज्यों में एक साथ मतदान हुआ। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के सभी चैप्टर में हुई वोटिंग की गणना चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के निगरानी में दिसंबर आखिर तक होगी। इसके बाद ही परिणाम की घोषणा की जाएगी।