फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर सुर्खियों में रहा ‘फैमिली-सियासी ड्रामा’

Mon, 24 Oct 2016 07:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दिन भर लोग सियासी उठापटक देखने के लिए टीवी से चिपके रहे।
विज्ञापन
सपा खेमे में 13 सिंतबर से शुरू हुई खींचतान आखिरकार हाईवोल्टेज ड्रामे में तब्दील हो गयी। सोमवार सुबह सपा की बैठक शुरू होते ही चैनलों ने जो कुछ बताना व दिखाना शुरू किया, लोगों की दिलों की धड़कनें लगातार बढ़ती गईं। सपा के नेता व विधायक लखनऊ में ही होने की बात कहते रहे जबकि कार्यकर्ता व आमजन टीवी देखकर पल-पल की जानकारी लेते रहे। राजनीतिक घटनाक्रम का रोमांच भारत-पाक क्रिकेट मैच से कम नहीं रहा।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी में रविवार को शुरू हुई चाचा-भतीजे में सियासी खींचतान सोमवार को भी पूरे दिन जारी रही। बैठक में मुख्यमंत्री ने क्या कहा और शिवपाल सिंह क्या बोले इस पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का फैसला और सियासी भूचाल कहां जाकर थमेगा यह सबकुछ जानने के लिए लोग पूरे दिन टीवी और लखनऊ में मौजूद लोगों से फोन पर जानकारी लेते रहे। कचहरी स्थित बार एसोसिएशन सभागार हो, प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय हों या अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में लगे टीवी पर केवल न्यूज चैनल और लोग टीवी से चिपके नजर आए। हालांकि अभी तक लोगों को इस सियासी महाभारत में बहुत कुछ और घटने की उम्मीद नजर आ रही है। महानगर सपा के बड़े नेता और विधायक दिनभर लखनऊ में डटे रहे। एक विधायक ने बताया कि उन्हें बैठक में बुलाया गया था। इसके बाद वह इसलिए नहीं लौटे कि पता नही कब किसका बुलावा आ जाए। हालांकि सपाईयों को इस खींचतान का सुखद अंत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें