कानपुर शहर पहले ही मच्छरों के प्रकोप से त्रस्त है। वहीं अब इमरजेंसी बिजली कटौती ने नई शहरवासियों के लिए नई आफत खड़ी कर दी है। मंगलवार को दिन और रात में दो-दो घंटे की रोस्टरिंग से लोगों को परेशानी बढ़ती ही जा रही है। यह कटौती तब हो रही है, जब मुख्यमंत्री ने शहर को कटौती मुक्त रखा है। उधर, चार अक्तूबर को प्रदेश में ज्यादा बिजली देने की घेाषणा भी होनी है।
मंगलवार को दिन में 1:30 से 3:10 बजे और रात में 12:20 से रात 2:20 बजे तक बिजली कटौती हुई। केस्को अफसरों का कहना है कि यह पहले से तय नहीं था। लखनऊ कंट्रोल से इमरजेंसी रोस्टरिंग के आदेश हुए ।
अफसरों का यह भी कहना है कि फिलहाल तो शहर बिजली कटौती से मुक्त है। लेकिन लखनऊ में मेट्रो समेत अन्य निर्माण कामों में बिजली की जरूरत पड़ रही है। जरूरत के हिसाब से आपूर्ति कम होने की वजह से प्रदेश के कई शहरों में बिजली कटौती के घंटे बढ़ा दिए गए हैं।