नागपुर बम ब्लास्ट के आरोपी ने अपनी पत्नी को फोन पर तीन बार तलाक कहकर रिश्ता खत्म करने की बात कही। पीड़ित महिला ने बताया, आरोपी ने धर्म बदलकर उसके साथ लव मैरिज की थी। इस बाबत पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
आरोपी शमसुद्दीन
शादी के बाद नागपुर बम ब्लास्ट में आया था नाम
मामला उत्तर प्रदेश के बांदा के नगर कोतवाली के हरदौली घाट स्थित काशीराम कॉलोनी का है। यहां रहनी वाली स्नेहलता उर्फ शमशुन निशा ने शमसुद्दीन शाह नाम के युवक से 19 मार्च 2011 को लव मैरिज की थी। इसके लिए पीड़िता ने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल किया था और नाम स्नेहलता से बदलकर शमसुन निशा रखा था।
डेमो
शादी के 16 महीने बाद 18 जुलाई 2012 को पति का नाम नागपुर में हुए बल ब्लॉस्ट में आ गया, जिसकी जांच महाराष्ट्र पुलिस कर रही है। पति के राष्ट्रविरोधी कार्यों में शामिल होने का पता चला। इस बीच पुलिस ने शमसुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। 21 अक्टूबर 2014 को वह जेल से जमानत पर बाहर आ गया। जेल से लौटने के बाद आरोपी ने पीड़िता पर अत्याचार करना शुरू कर दिया। आए-दिन मारने-पीटने लगा । कुछ दिन बाद वह बिना बताए कहीं चला गया।
डेमो
25 मई 2017 को उसका फोन आया, जिसपर आरोपी ने तलाक-तलाक-तलाक कह दिया। स्नेहलता उर्फ शमसुद्दीन की एक बेटी भी है जिन्हें छोड़कर आरोपी अब मीना नाम की दूसरी लड़की के साथ रहने लगा है। पीड़िता का आरोप है कि शमसुद्दीन पहले भोली भाली लड़की को प्रेम जाल में फंसाता है और फिर उनका धर्म बदलवाकर शादी करता है। कुछ समय साथ रहने के बाद वह उन्हें छोड़ देता है। पीड़िता मसले के हल के लिए धर्म के कुछ जानकार लोगों के पास भी गई तो उनका कहना था कि तुमने इस्लाम कबूल किया है। हमारे समाज में 7 निकाह जायज हैं। इसलिए आपको भी एग्री होना पड़ेगा। यह एक शबाब है।
उधर, अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने बुधवार को देर शाम बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। आरोपी के नागपुर बम ब्लास्ट में शामिल होने की जांच कराई जाएगी। उधर, विश्व हिंदू परिषद व दुर्गा वाहिनी ने एसपी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया है कि खांईपार निवासी शमसुद्दीन पुत्र पच्चू शाह हिंदू लड़कियों को फंसाकर वैश्यावृत्ति में फंसाता है। फर्जी शादी/निकाह करके खुद और दोस्तों से दुराचार कराता है।
राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। बांदा की स्नेहलता के साथ भी यही किया है। उसके साथ अन्य दोस्त भी शामिल हैं। स्नेहलता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रभाकर सिंह चंदेल, गणेशचंद्र, शुभम सक्सेना, चंद्रप्रकाश कबीर, अभिषेक गुप्ता आदि शामिल रहे।
-पीड़ित महिला ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की
-मुसलिम धर्म अपनाकर शादी की थी महिला ने
वर्ष 2011 में किया प्रेम विवाह, मई 2017 में तलाक