फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को गला घोटकर मार डाला, मां-बाप की आंखों में नहीं दिखे अफसोस के आंसू

Sat, 22 Jul 2017 04:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक 16 वर्षीय किशोरी को उसके पिता ने अपने ही हाथों गला घोटकर मार डाला। इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद खुद ही पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया। पति और पत्नी दोनों साथ में वहां पहुंचे थे। इस घटना ने जहां पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया वहीं मां-बाप की आंखों में अफसोस के आंसू तक नहीं...
विज्ञापन



 
Trending Videos

डेमो
जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय चांदनी पुत्री रामप्रसाद निवासी हमीरपुर जिला थाना सुमेरपुर ग्राम धुंधपुर की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई। लड़की के पिता रामप्रसाद ने पुलिस को बताया शुक्रवार रात तकरीबन 11 बजे उसने खुद ही बेटी की गला घोंटकर हत्या की है।

 

डेमो
लड़की की मां सुशिला ने बताया चांदनी छुट्टियों में अक्सर अपने ननीहाल चली जाती थी। तीन महीने पहले वह ननीहाल गई थी। वहां से लौटी तो उसके स्वभाव में काफी बदलाव नजर आया। वह रात-रात भर किसी से फोन पर बात करती थी जिस पर पिता ने एतराज जताया। कई बार मना करने पर भी वह नहीं मानी। इसके बाद पिता ने उसको मार डाला और थाने जाकर सरेंडर कर दिया।

 

डेमो
लड़की का नाना कामता प्रसाद हमीरपुर मौदहा कोतवाली के मवइया गांव में रहते हैं। बताया जा रहा है कि वहीं के पड़ोस में रह रहे किसी लड़के से उसका एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिता रामप्रसाद ने पुलिस को बताया जब उसे इस बात की भनक लगी तो उसने बेटी को कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। शुक्रवार की रात जब वह नशे की हालत में घर पहुंचा तो चांदनी फोन पर बात कर रही थी। यह देख उसे गु्स्सा आ गया और उसने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।

 
विज्ञापन

डेमो
इसके बाद घर उसे दूसरे कमरे में सो रही अपनी पत्नी सुशीला को जगाया और उसे पूरी घटना की जानकारी दे दी। फिर दोनों थाने पहुंचे जहां रामप्रसाद ने खुद को पुलिस को हवाले कर दिया। लड़की का शव घटना स्थल से बरामद कर लिया गया है। एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और शव को पुलिस ने पीएम को भेज दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें