फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक मथुरा पाल का निधन

Sat, 22 Jul 2017 04:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मथुरा पाल (फाइल फोटो)
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ‍व सिकंदरा विधानसभा से वर्तमान भाजपा विधायक मथुरा पाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। विधायक जी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मैदू में लगभग दोपहर 02:30 बजे पहुंचा। वहीं पहले ये खबर मिली थी कि सीएम योगी उन्हें श्रद्धांजली देनें पहुंचेंगे लेकिन बारिश के कारण उनके आने का कार्यक्रम रद्द हो गया। बता दें उनका अंतिम संस्कार बिठूर घाट पर किया जाएगा।  
विज्ञापन


बीते कुछ समय से तबियत खराब होने के कारण परिजन उनको लेकर मेदांता हॉस्पिटल जा रहे थे जिस समय मथुरा के समीप उनकी साँसे टूट गयी जिस्के बाद परिजन शव लेकर वापस सिकंदरा आ गए।जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री ने  विधायक जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए असहनीय नुकसान बताया ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे और साथ ही परिवारीजनों को ढांढस भी बंधाये।

 
विज्ञापन

ऐसा रहा विधायक मथुरा पाल का राजनीतिक सफर

मथुरा पाल (फाइल फोटो)
-मथुरा पाल ने साल 1991 में सरवनखेरा विधानसभा सीट से जनता दल के टिकट पर विधायक चुने गए।
-1996 में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज कराई और दोबारा विधायक बने, इसके बाद 2012 में बीजेपी छोड़ बसपा में शामिल हो गए।
-बीएसपी सरकार में गन्ना विकास निगम के अध्यक्ष बनाए गए, और उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा मिला।
-बसपा में रहने के बाद इन्होंने कुछ समय के लिए कांग्रेस ज्वाइन की, पर ज्यादा दिन नहीं टिके।
- साल 2016 में फिर से बीजेपी में शामिल हो गए व सिकंदरा विधानसभा से विधायक का पद संभाला।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें