कानपुर के बिधनू में पांच दिन पहले रिटायर्ड मेजर की बेटी प्रीति की हत्या उसकी सहेली ने पति के के साथ मिलकर लूट के लिए की थी। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने लूटे गए जेवर, मोबाइल और बैग बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सहेली ने आर्थिक तंगी दूर करने को पति संग मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या की थी और लाश को बोरे में भरकर फेंक दिया था।
एसएसपी अनंत देव ने चकेरी थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि श्यामनगर निवासी रिटायर्ड मेजर विद्याशंकर शर्मा की बेटी प्रीति का शव 2 जुलाई को बिधनू के आजाद नगर में डूडा कालोनी के पास बोरे में मिला था। भाई मनीष ने प्रीति की सहेली वैदिका, उसके पति सत्येंद्र और पुरुष मित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कारई थी। शुक्रवार को पुलिस ने वैदिका और सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।