फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत में फांसी पर झूल गई ग्यारह साल की ये मासूम

Wed, 22 Mar 2017 05:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-पेन लेकर भागने पर बहन ने मार दिया था पत्थर
-मां-पिता की डांट से गई थी डर 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेन न देने पर भाई को पत्थर मारने और उसके खून निकलता देख दहशत में आई बालिका ने मां की साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घर पर सिर्फ मृतक बालिका के छोटे भाई-बहन थे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पोस्टमार्टम हाउस में खुशबू की मां और अन्य परिजन। - फोटो : अमर उजाला
घटना अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव की है। सोमवार शाम हरीकिशन सिंह की पुत्री खुशबू (11) ने खपरैल के बांस में मां की साड़ी से फांसी लगा ली। घर पर भाई कुलदीप (8) व बहन महक (5) थे। मां लीलावती दवा लेने अस्पताल गई थी और पिता खेत पर था।

कुलदीप ने खुशबू को फंदे पर लटकता देखा और पड़ोसियों की मदद से मां और पिता को सूचना दी। आनन-फानन उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम हाउस में पिता हरीकिशन ने बताया कि खुशबू गांव के एक निजी स्कूल में कक्षा-4 की छात्रा थी।

 
विज्ञापन

डेमो
घटना की वजह के बारे में पिता ने बताया कि पेन को लेकर खुशबू और कुलदीप में झगड़ा हो गया। गुस्से में खुशबू ने कुलदीप को पत्थर मार दिया। भाई के चोट लगने और खून निकलता देख हम लोगों की डांट के डर से उसने फांसी लगा ली।

यह भी बताया कि पुत्री काफी समझदार थी। छोटे भाई और बहन को कभी नहीं मारती थी। लेकिन सोमवार को शाम पता नहीं क्या फितूर सवार हो गया, जो उसकी ही जान लेकर खत्म हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें