यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में ठंड का कहर चरम पर है। तेज ठंड में हार्ट अटैक से बुधवार को पांच और रोगियों की मौत हो गई। ये रोगी कार्डियोलॉजी अस्पताल आने के पहले ही दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो पिक
इसके अलावा एंजाइना का दर्द उठने पर 50 रोगियों को गंभीर हालत में कार्डियोलॉजी लाया गया। हैलट में ब्रेन अटैक के पांच रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। इसके अलावा अस्थमा अटैक और सीओपीडी के रोगियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। रोगियों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो पिक
कार्डियोलॉजी में सुबह आठ बजे आर्यनगर की देवकी देवी को लाया गया। यहां पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि हाथ-पैर धोकर नाश्ता करने के कुछ देर के बाद उनकी तबियत बिगड़ी थी।
4 of 6
डेमो पिक
रात आठ बजे तक कार्डियोलॉजी में देवकी देवी, राजेश कुमार, अहसान, रंजन, दीप कुमार को मृत हालत में लाया गया। इसके अलावा 50 रोगी छाती में दर्द की शिकायत लेकर कार्डियोलोजी में आए जिनका उपचार शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो पिक
मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि हैलट में ब्रेन अटैक के पांच रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। उन्होंने बताया कि ठंड में खून का थक्का जमने से अटैक पड़ रहा है। मेडिकल कालेज के पूर्व प्राचार्य सीनियर चेस्ट फिजिशियन डॉ. एसके कटियार ने बताया कि अस्थमा, सीओपीडी के रोगियों की हालत बिगड़ रही है।
- जो हृदय रोगी हैं, वे फौरन रूटीन चेकअप करवा लें।
- रात को ब्लोअर चलाते हैं तो कमरे में एक बाल्टी पानी भर कर रखें।
- रोज एस्प्रिन की टेबलेट खाकर सोएं जिससे खून पतला रहे।
- शरीर में पानी की कमी न हो, इसलिए ढाई-तीन लीटर पानी 24 घंटे में लें।
- सुबह और शाम को ठंडे पानी में हाथ न डालें।
- रात को सिगरेट, तंबाकू आदि का सेवन न करें।