फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विजयनगर में क्षतिग्रस्त नाले का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय बुधवार को बुधवार को बदहाल सड़कों का निरीक्षण कर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विजयनगर में क्षतिग्रस्त नाले के निर्माण को कहा। पनकी में सड़क चौड़ीकरण और जलभराव के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विजयनगर से डबल पुलिया तक सड़क खराब और गड्ढों से भरी मिली। जोनल अभियंता ने बताया कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी के स्वामित्व की है। नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता को विजयनगर से नमक फैक्टरी चौराहे तक सड़क निर्माण तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया। यहां पर नाला टूटा मिलने पर नगर आयुक्त ने 15 दिन में निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करने के लिए कहा।

अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। वार्ड-57 स्वराजनगर पनकी में सड़क चौड़ीकरण की समस्या सामने आई। नगर आयुक्त ने पनकी में जलभराव की समस्या के निदान के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) से सर्वेक्षण कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें