फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नल से पानी ले जाने का किया गुनाह तो मिली ऐसी सजा, जानकर कांप जाएगी रूह

Sat, 22 Apr 2017 11:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में छुआछूत के चलते हुई वारदात
- सिर पर मारी कुल्हाड़ी, इलाज के दौरान हैलट में मौत
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में बांदा जिले के एक गांव की यह सच्ची घटना है। यहां सार्वजनिक नल से पानी भरने पर एक शख्स को ऐसी सजा मिली जिसे जानकर किसी की भी रूह सिहर उठे... 
विज्ञापन


 

छोटे-छोटे बच्चे प्यास से बिलख रहे हैं, हमें पानी लेकर जाये देयो भैया...

डेमो
भीषण गर्मी में इस शख्स ने अपने बच्चों की प्यास बुझाने के लिए नल से पानी भरना चाहा तो एक दंबग ने उसे ऐसा करने से मना कर दिया। उसने दबंग से मिन्नत करते हुए कहा, घर में एक बूंद पानी नहीं है भैया... छोटे-छोटे बच्चे प्यास से बिलख रहे हैं, बीवी राह देख रही है, हमें पानी लेकर जाये देयो.. इतना कह वह फिर से पानी भरने लगा। फिर जो हुआ वह दिल दहला देने वाला दृश्य देखकर सबकी आंखे फटी रह गई।  

दबंग ने ताबड़तोड़ दलित के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। शख्स अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। उसके हाथ से पानी भरा बर्तन वहीं लुढ़क कर गिर गया। नल के पास रक्त रंजीत पड़े उस शख्स को देख पूरा गांव सन्न रह गया। बाद में गंभीर हालत में उसे कानपुर के एक बड़े अस्पताल ले जाया गया। एक दिन तक इस शख्स की सांसे जिंदगी और मौत के बीच झूलती रही लेकिन आखिर में उसने दम तोड़ दिया। दबंग ने इतने बुरे तरीके से उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किए थे। आखिर जान बचती भी कैसे... 
 
विज्ञापन

तुम दलित हो यहां से पानी लेकर नहीं ले सकते...

डेमो
बबेरू के भदेहदु गांव में रहने वाला हरिजन शिव मोहन (35) मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी सुशीला और छह बच्चे हैं। हैलट में आए भाई शत्रुघभन ने बताया कि गुरुवार को शिव मोहन गांव में लगे सार्वजनिक नल में पानी भरने गया था। तभी गांव के दबंग राम भवन पटेल ने यह कहकर पानी भरने से रोक दिया कि तुम दलित हो। भाई ने घर में एक बूंद भी पानी न होने की बात कही, तो भी राम भवन नहीं माना।

इस पर शिव मोहन वहां से चला गया। राम भवन के जाने के बाद वह फिर से नल में पहुंच गया। पानी भरकर ले जाते समय राम भवन वहां पहुंच गया और घर से कुल्हाड़ी लाकर राम भवन के सिर पर मार दी।

लहूलुहान हालत में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शुक्रवार देर रात शिव मोहन की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि वे लोग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे लेकिन पुलिस वालों ने यह कहकर टरका दिया कि पहले इलाज कराना जरूरी है, रिपोर्ट तो बाद में भी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें