फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदित डकैत का आंतक, दिनदहाड़े फार्मेसिस्ट पर बरसाईं गोलियां

Wed, 03 May 2017 12:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार


जानलेवा हमले में बाल-बाल बचा स्वास्थ्य कर्मी
बाइक पर जा रहे थे फतेहगंज स्वास्थ्य केंद्र
दस्यु सरगना के खिलाफ कर्वी में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवोदित दस्यु सरगना ने बाइक से अस्पताल जा रहे फार्मासिस्ट पर गोलियां बरसाईं। गोलीबारी में वह बाल-बाल बचे। उसने भाग कर जान बचाई। 
विज्ञापन


कर्वी (चित्रकूट) के पुरानी बाजार निवासी प्रेमचंद्र सिंह (28) पुत्र जगतनारायण फतेहगंज स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट पद पर तैनात हैं। वह बाइक से रोजाना ड्यूटी पर आते-जाते हैं।

मंगलवार को सुबह वह बाइक से स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे। कोल्हुवां गांव के नजदीक चितहाईन मोड़ पर आधा दर्जन सशस्त्र साथियों के साथ मौजूद नवोदित दस्यु सरगना राजू सिंह ने उसे आवाज देकर रुकने को कहा। लेकिन उसने बाइक नहीं रोकी। डकैतों को देखकर उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन


फार्मेसिस्ट को भागते देख दस्यु सरगना ने राइफल से उस पर दो फायर झोंक दिए। वह गोलीबारी में बाल-बाल बचे। स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी चिकित्साधीक्षक डा.अनूप शुक्ला को बताई। चिकित्साधीक्षक के साथ फार्मेसिस्ट ने फतेहगंज थाने में घटना की तहरीर दी। फतेहगंज थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मामला उनके थाना क्षेत्र का नहीं बल्कि कर्वी का है। लिहाजा रिपोर्ट कर्वी कोतवाली में दर्ज होगी।
विज्ञापन


फार्मेसिस्ट ने कर्वी कोतवाली में तहरीर देकर डकैत राजू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। कोतवाली प्रभारी साजिद अली खां ने बताया कि फार्मेसिस्ट की तहरीर पर दस्यु सरगना राजू सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें