फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में चुनाव के बाद बढ़ा दिए सिलिंडर के दाम : संजय सिंह

विज्ञापन
मर्चेंट चैंबर सभागार मे आयोजित विचार संगोष्ठी मे मुख्य अति​थि रधु ठाकुर, मुख्य वक्ता सांसद संजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी कंगाल होने जा रही है। चुनाव में मतदान होने के बाद भाजपा ने सिलिंडर के दाम बढ़ाकर जनता की जेब काटने का काम किया है। ये आरोप शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद संजय सिंह ने लगाए।
विज्ञापन

मर्चेंट चैंबर हाॅल में आयोजित गोष्ठी में संजय सिंह ने राघव चड्ढा सहित सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि पार्टी (आप) ने उन्हें मौका देकर सर्वोच्च सदन में पहुंचाया था लेकिन ईडी, सीबीआई के डर से पार्टी को धोखा दिया। जो ईडी से डरेगा वह टिक नहीं पाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया। यह भी कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है पहले भी उन पर आरोप लगते रहे हैं।
इससे पहले उन्होंने देश के वर्तमान हालात और हम, विषय पर आयोजित गोष्ठी में कहा कि देश के सामने गंभीर मुद्दे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पड़ोसियों से रिश्ते खराब करने का आरोप लगाया। ईरान-इस्रराइल युद्ध में देश की भूमिका पर सवाल किया। कहा इससे विश्व में देश की साख गिरी है। पीएम पर चुनाव में मुख्य मुद्दों के बजाय नकली मुद्दों पर बात करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें