फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय सिलिंडर फटा, दो घरों की गृहस्थी राख

विज्ञापन
Cylinder cracked while cooking, householder's ash - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां(कानपुर देहात)। बरौर थाना क्षेत्र की ग्रामपंचायत अनंतापुर के मजरा भरतपुर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग जाने से सिलिंडर फट गया। तेज आवाज होते ही आग के गोले ने प्रचंड रूप ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक दो घरों में रखा सारा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। जिसमें एक युवक झुलस गया। जिसको इलाज लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तहसीलदार ने राजस्व कर्मियों के साथ पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन

अनंतापुर के मजरा भरतपुर निवासी मूलचंद्र ने बताया कि रविवार को घर में गैस से महिलाएं खाना बना रहीं थी। अचानक सिलिंडर के नोजल में आग जलने लगी। जिससे आग की लपट निकलते ही महिलाएं शोर मचाकर घर से भाग निकलीं। जब तक लोग दौड़े, तब तक छप्पर से लपटें उठने लगीं। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक तेज आवाज के साथ सिलिंडर फट गया। आग ने और भी विकराल रूप घारण कर लिया। जिससे पड़ोसी रामलखन का घर भी जलने लगा। जिसकी सूचना भोगनीपुर फायर स्टेशन में दी गई। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक दोनों घरों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, आग बुझाने के प्रयास में मूलचंद्र का बेटा विजय कुमार झुलस गया। जिसको इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया।
फायर स्टेशन इंचार्ज शिवशंकर सिंह यादव ने बताया कि आग लगने से छप्पर गैस सिलिंडर के ऊपर गिर गया जिससे वह गर्माकर फट गया। एजेंसी संचालक दूसरा सिलिंडर मुहैया कराएंगे। बताया कि गैस में खाना बनाते समय सावधानी बरतना नितांत आवश्यक है। घटना की जांच तहसीलदार रामशंकर वर्मा ने राजस्व टीम के साथ पहुंचकर जांच की। तहसीलदार ने बताया कि आग से दो घरों की गृहस्थी जल गई है। तत्काल प्रभाव से दोनों परिवारों को 20-20 किलो चावल और गेहूं दिलाया गया है। वहीं, प्रधान और कोटेदार को निर्देशित किया गया है कि पीड़ित परिजनों को फिलहाल भोजन बनाकर मुहैया कराया जाए। अन्य जो भी आवश्यकताएं हों उनको पूरा कराने में सहयोग करें। उनके परिवार के अन्य लोग भी गांव में रहते हैं। वहीं प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार की संस्तुति पर मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें