फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए 32258 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद(कानपुर देहात)। साइबर ठगों ने कस्बा के एक युवक के क्रेडिट कार्ड से 32258 रुपये पार कर दिए। थाना पुलिस ने टरका दिया तो पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

रसूलाबाद कस्बे के नेहरू नगर निवासी अजीत कुमार गुप्ता ने एसपी केशव कुमार चौधरी से शिकायत की थी। बताया था कि उसके मोबाइल पर शनिवार सुबह एक फोन आया। फोन पर दूसरी ओर से बोल रहे युवक ने 32258 रुपये की मांग की। उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। साइबर ठगों ने उससे मोबाइल पर आई ओटीपी मांगी। ओटीपी बताने से उसने मना कर दिया। कुछ देर बाद खाते से 32258 रुपये निकल गए। आरोप लगाया कि थाना पुलिस से शिकायत की तो उसे टरका दिया गया। रविवार को एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी सुखबीर कुशवाहा ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें