फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर के हमले में छह लोग जख्मी, दहशत

विज्ञापन
जंगली जानवर के हमले से घायल नाजिया। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर(कानपुर देहात)। अमरौधा ब्लॉक क्षेत्र के सट्टी गांव में विचित्र जानवर के हमले से छह लोग जख्मी हो चुके हैं। वहीं, दो बकरियां व 12 मुर्गियों की मौत हो गई। गांव के लोग दहशत में हैं। रात में जंगल की तरफ से आने वाला यह जानवर राह चलते लोगों पर हमला करता है। यह जंगली जानवर छोटे आकार का सियार जैसा दिखने वाला है।
विज्ञापन

सट्टी गांव के बिझौना मार्ग आदर्श स्कूल के समीप रहने वाले जाकिर हुसैन, अनवार, सलीम, शहीदुल, अफसार व अतीक अहमद ने बताया कि एक सप्ताहसे गांव में विचित्र जानवर के हमले की घटनाएं हो रही है। भूरे रंग का जंगली जानवर रात के अंधेरे में बस्ती में आकर खुले में सो रहे लोगों पर हमला कर रहा है। जाकिर हुसैन ने बताया कि शुक्रवार की रात बेटी नाजिया घर के बाहर सो रही थी। जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इससे चेहरे, पीठ व हाथ जख्मी हो गए। बेटी के चिल्लाने पर बेटा सहवान पहुंचा तो जानवर ने उस पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। निजी अस्पताल में दोनों ने इलाज कराया। कथरी गांव के चार अन्य लोगों को भी जंगली जानवर घायल कर चुका है।
कल्लू ने बताया कि उसकी दो बकरियां जंगली जानवर के हमले में मर गई। अनवार ने बताया कि जंगली जानवर ने हमला कर 12 मुर्गियां मार डालीं। लोगों ने वन विभाग के अफसरों को सूचना दी है। हालांकि कोई वन कर्मी गांव नहीं पहुंचा है। वन दरोगा बबिता सिंह ने बताया कि सट्टी गांव में वन टीम भेजकर पड़ताल कराई जाएगी। हमला करने वाले जंगली जानवर को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें