फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी बनकर बोला- पिनकोड बताओ वरना खाता बंद कर दूंगा, फिर धड़ाधड़ मैसेज आने लगे, आप भी रहें सावधान

Fri, 05 Oct 2018 07:31 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीड़ित- डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी में घाटमपुर के सजेती थानाक्षेत्र के कोहरा गांव निवासी एक किसान के खाते से साइबर अपराधियों ने 48 हजार 500 रुपये पार कर दिए। टप्पेबाज ने किसान को फोन करके उसके डेबिट कार्ड का पिन नंबर पूछा और एक ही दिन में कुल नौ बार में ऑनलाइन खरीददारी कर ली। 
विज्ञापन


गांव अनुइया (कोहरा) निवासी कामता प्रसाद किसान है। उसका बैंक खाता कोरियां गांव स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक (उप्र) की शाखा में खुला है। बताया कि बीते गुरुवार की दोपहर उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक आफ बड़ौदा प्रधान कार्यालय का प्रबंधक बताते हुए खाता संख्या और डेबिट कार्ड का पिन नंबर पूछा। जब कामता ने बताने से इंकार किया तो फोन करने वाले ने खाता बंद कर देने की धमकी दी। इससे डरकर कामता ने फोन पर डेबिट कार्ड का पिन नंबर और अन्य जानकारियां दे दीं। 
 
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही धड़ाधड़ मैसेज आने शुरू हो गए

डेमो पिक
इसके कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर पैसे निकाले जाने के मैसेज धड़ाधड़ आने शुरू हो गए। जबतक कामता कुछ समझ पाता तबतक कुल नौ बार में उसके खाते से ऑनलाइन 48 हजार 500 रुपये की खरीददारी हो गई। कामता बैंक पहुंचा और शाखा प्रबंधक को मामले की जानकारी दी।

जिसपर शाखा प्रबंधक ने उसे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भेजा। कामता प्रसाद ने बताया कि वह थाने पहुंचा तो पता चला कि एसओ वीवीआईपी ड्यूटी पर गए हुए हैं। जिसके चलते उसकी रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हुई है। उसने बताया कि इसी नवरात्र पर्व पर उसकी बेटी की गोदभराई और वरीक्षा का कार्यक्रम होना है। लेकिन, टप्पेबाजों ने उसको चूना लगा दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें