फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी: गूगल पर सर्च किया कस्टमर केयर अधिकारी का नंबर, 1.40 लाख हुए पार

Sun, 02 Jun 2024 07:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: युवक से 1.40 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी में साइबर ठग ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर एक युवक के खाते से कई बार में 1.40 लाख रुपये पार कर दिए। साइबर सेल में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। सीपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पनकी गंगागंज गांव निवासी हृदयेंद्र कुमार ने 16 मई को आनलाइन खरीदारी व सामान बेचने के लिए सेलर आईडी बनाने के लिए फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च किया।
विज्ञापन


उसमें मिले नंबर पर संपर्क किया तो बात करने वाले ने खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताते हुए उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक खोलते ही उनके खाते से कई बार में 1.40 लाख रुपये निकल जाने का मैसेज आया। दोबारा उस नंबर पर कॉल किया और फोन नहीं लगा तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बाद रेल बाजार स्थित साइबर सेल पहुंचे तो सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें