साइबर अपराधियों ने कानपुर के कल्याणपुर की युवती की तस्वीरें और निजी जानकारियों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर 15 लाख ठगे लिए। और रुपये न मिलने पर उसे देह व्यापार में फंसा दिया। पीड़िता ने एक युवती और अज्ञात अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराई है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2023 में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर किसी फर्जी आईडी से संदेश आने लगे थे। मैसेज में उसकी निजी तस्वीरें होने और उसे वायरल करने की धमकी दी गई। 2024 में नए अकाउंट से मैसेज आने लगे।
कुछ ऐसे फोटो के बारे में बताया गया जिसकी जानकारी सिर्फ उन्हें ही थी। आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि यह फोटो दोस्तों, मोहल्ले और जान पहचान वालों को दे दी जाएंगी। पीड़िता ने मना किया तो 2024 से अब तक करीब 15 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। उनके पास रुपये खत्म हो गए तो आरोपियों ने उनसे देह व्यापार कराया और कई जगह भेजा गया।