फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber crime: आईआईटी छात्र से किताबें खरीदने के नाम पर 1.42 लाख की ठगी, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 16 Jul 2023 12:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में आईआईटी के छात्र से किताबें खरीदने के नाम पर 1.42 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में साइबर ठगों ने किताबें खरीदने के नाम पर आईआईटी के पीएचडी स्कॉलर छात्र से 1.42 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुजरात के पुस्तक विक्रेता और बीएसएफ जवान के खिलाफ केस दर्ज किया है। मूलरूप से त्रिपुरा के अगरतला निवासी सौरभ भट्टाचार्य आईआईटी कानपुर में सिविल इंजीनियरिंग विभाग में पीएचडी छात्र हैं।

विज्ञापन


सौरभ ने बताया कि उन्होंने ओएलएक्स पर कुछ किताबों का बेचने के लिए विज्ञापन डाला। इसके बाद समीर सक्सेना नाम के व्यक्ति ने खुद को अहमदाबाद का किताब विक्रेता बताते हुए संपर्क किया। आरोप है कि 300 रुपये प्रति किताब खरीदने की बात हुई। आरोपी ने दो रुपये भेजकर क्यूआर कोड भेजा लेकिन पैसे आने के बजाय उनके खाते से कई बार में रुपये कटते चले गए।

इस खरीद के दौरान आरोपी ने अपने एक साथी अशोक कुमार को बीएसएफ जवान बताते हुए उसकी फोटो और आईडी भी भेजी। कल्याणपुर थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि छात्र की तहरीर पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें