फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टम्स विभाग की टीम ने मारा छापा, पांच करोड़ की विदेशी सुपाड़ी-पाकिस्तानी छुआरा पकड़ा

Tue, 19 Nov 2019 07:24 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कस्टम्स विभाग की टीम ने लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक गोदाम में छापा मारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्टम्स विभाग की टीम ने लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक गोदाम में छापा मारकर करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य की इंडोनेशिया व वियतनाम की सुपाड़ी और पाकिस्तानी छुआरा पकड़ा है।  काली मिर्च का भी भंडार मिला है। यह माल लखनऊ से कानपुर और यूपी के अन्य शहरों में भिजवाया जाना था।
विज्ञापन


कस्टम्स आयुक्त (यूपी एवं उत्तराखंड) वेद प्रकाश शुक्ला को प्रदेश में बड़े पैमाने पर तस्करी की सुपाड़ी और छुआरा आने की सूचना मिल रही थी। इस पर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर टीमें तैनात की गईं। टीमों की मॉनीटरिंग करने की जिम्मेदारी डिप्टी कमिश्नर चंचल कुमार तिवारी को सौंपी गई। विभागीय सूत्रों के मुताबिक बीते छह दिन से कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कुशीनगर पर विशेष निगाह रखी जा रही थी।

लखनऊ में तालकटोरा स्थित गोदाम में एक के बाद एक कई ट्रक माल उतरने की सूचना पर छापा मारा गया, तो  गोदाम में 750 क्विंटल सुपाड़ी, 1120 क्विंटल पाकिस्तानी छुआरा मिला। बड़े पैमाने पर काली मिर्च भी बरामद हुई।  गोदाम मालिक माल के दस्तावेज नहीं दिखा सके।

अफसरों ने गोदाम सील करके माल जब्त कर लिया। इस सर्च आपरेशन को संहार नाम दिया गया था। जांच टीम में अधीक्षक राजेश शर्मा, शैलेश, शिवम् बाजपेई, राकेश कुमार पांडेय, टीपी मौर्य, कपूर सिंह, रितेश श्रीवास्तव, नागेंद्र, गौरव पटेल, अभिषेक यादव, राजेश यादव, ओम् शंकर, लवकुश, वेद यादव, हरीश, बीआर गुरुंग, नेम बहादुर शामिल रहे।
विज्ञापन

छुआरा पर 200 फीसदी ड्यूटी 
पाकिस्तान से आयातित वस्तु पर ड्यूटी बढ़ाए जाने जाने के बाद छुआरा पर 200 फीसदी टैक्स हो गया है। इसी तरह वियतनाम और इंडोनेशिया से सुपाड़ी मंगाने पर 108 फीसदी ड्यूटी अदा करनी पड़ती है। इसके अलावा यह भी प्रतिबंध है कि सुपाड़ी की कीमत 251 रुपये प्रति किलो से कम नहीं होगी यानी जितनी सुपाड़ी की कीमत, उतना ही टैक्स।

ऐसे में छुआरा और सुपाड़ी तस्कर बांग्लादेश और म्यांमार की सीमा में छोटे छोटे स्टॉक जमा कर लेते हैं। इधर, सीमावर्ती शहरों में फर्जी फर्में खोलकर टुकड़ों में माल की आपूर्ति करते हैं। दूसरा तरीका ये है कि साफ्टा देशों से व्यापार की आड़ लेकर वियतनाम और इंडोनेशिया से सुपाड़ी मंगाते हैं और चोरी छिपे इसे पान मसाला कारोबारियों को उपलब्ध कराते हैं। जानकारी मिली है सिर्फ उत्तर प्रदेश भर में हजारों करोड़ रुपये की सुपाड़ी और छुआरे की तस्करी का खेल चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें