फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर में 25 से गणेश पूजन के साथ होगा रामलीला का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ 25 सितंबर से गणेश पूजन के साथ शुरू होगा। शिव बरात नगर भ्रमण के लिए ढोल व आर्केस्टा पार्टी के साथ निकाली जाएगी। रामलीला का मंचन 21 दिन तक होगा। इसमें धनुष यज्ञ, विजय दशमी पर रावण पुतले का दहन, दंगल व कवि सम्मेलन आकर्षण का केंद्र होंगे। वहीं, मौसम को देखते हुए रामलीला स्थलों पर वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है। नगर के माती रोड, स्टेट बैंक रोड, ब्लाक रोड व रूरा रोड पर आठ भव्य स्वागत द्वार बनवाए जा रहे हैं। मुख्य मार्गों पर झालरें व ट्यूब लाइटें लगाकर रोशनी की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार से अकबरपुर रामलीला का शुभारंभ गणेश पूजन से किया जाएगा। रामलीला समिति के अध्यक्ष विपिन दीक्षित व गोरे त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दिन नगर में शिव बरात धूमधाम से निकाली जाएगी। रात में गणेश महिमा की लीला व आतिशबाजी अयोध्यापुरी मैदान में की जाएगी। 26 सितंबर को नारद मोह, 27 सितंबर को राम-रावण जन्म, 28 सितंबर को ताड़का वध, 29 सितंबर को जनकपुरी मैदान में पुष्प वाटिका, 30 सितंबर को धनुष यज्ञ, एक अक्तूबर को राम वनगमन, दो अक्तूबर को गंगापार लीला, लंकापुरी मैदान में तीन अक्तूबर को भरत मिलाप, चार अक्तूबर को सीता हरण, पांच अक्तूबर को लंका दहन, छह अक्तूबर को दिन में अंगद पैज व रात में कवि सम्मेलन, सात अक्तूबर को कुंभकरण बध व लक्ष्मण शक्ति, आठ अक्तूबर को रावण वध व भव्य आतिशबाजी, नौ अक्तूबर को दिन में दंगल 10अक्तूबर को दिन में भव्य झांकियों का नगर भ्रमण, 11 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक लंकापुरी मैदान में रात को रंगरंगा कार्यक्रम व दिन में मेले का आयोजन होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें