फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग चाचा-भतीजों की पिटाई से घायल किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर के नहोली गांव में 14 दिन पहले दबंगों की पिटाई से घायल किसान कृष्ण मुरारी (40) की रविवार को मौत हो गई। उसका कानपुर नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार को गजनेर पुलिस ने मामले गैर इरादन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूसानगर के लेवामऊ गांव निवासी किसान कृष्ण मुरारी दुबे पर नहौली गांव में नलकूप के पास गिरजशंकर और उसके भतीजों ने पुरानी रंजिश में 8 सितंबर को हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने कृष्ण मुरारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। तब से उसका स्वरूप नगर स्थित मधुराज हास्पिटल में इलाज चल रहा था।
रविवार को उसकी हॉस्पिटल में मौत हो गई। मामले में कृष्ण मुरारी की पत्नी अनीता की तहरीर पर नहौली गांव निवासी गिरजाशंकर और उसके भतीजों बाबू उर्फ सुधीर, और ऋषि समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों व संभावित स्थानों पर दबिशें दी गई, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा है। जल्द आरोपियों की दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें