जेई से जांच कर रिपोर्ट मांगी है
पहले से अस्थायी तरीके से जमीन पर बनीं झोपड़ियों की जगह निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। एसोसिएशन के महामंत्री ज्ञानेंद्र अवस्थी ने बताया कि शिकायत के बाद आरएम मंसूर कटियार ने जेई से जांच कर रिपोर्ट मांगी है। आरएम ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि जमीन यूपीसीडा की है या सिंचाई विभाग की है। इसके बाद उसे खाली कराया जाएगा।
अगर जमीन पर कब्जा हो रहा है तो उसे तत्काल खाली कराया जाएगा। आरएम ने इसकी जांच क्यों नहीं कराई, इसके लिए जवाब तलब होगा। कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। - मयूर महेश्वरी, सीईओ यूपीसीडा