फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: साढ़े चार घंटे बंद रही सीटी स्कैन मशीन, मरीज रहे बेहाल

Sat, 25 May 2024 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 22:::::
विज्ञापन

फोटो 23::::

- जिला अस्पताल के स्वतंत्र फीडर की केबल में फॉल्ट सही न हो पाने से परेशानी
- लो वोल्टेज की वजह से एक सप्ताह के अंदर तीसरी बार नहीं घंटों नहीं चली मशीन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिला अस्पताल की लो वोल्टेज समस्या दूर नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को भी लो वोल्टेज की वजह से साढ़े चार घंटे तक सीटी स्कैन सेवा प्रभावित रही। 41 डिग्री सेल्सियस तापमान और लू के बीच मरीज भूखे-प्यासे अपनी बारी का इंतजार करते रहे। प्रतिदिन मरीजों के बुरे हाल होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या का समाधान नहीं तलाश पा रहे हैं।

जिला अस्पताल के स्वतंत्र फीडर की अंडरग्राउंड केबल में हुआ फाल्ट अभी तक सही न हो पाने की वजह से जिला अस्पताल को इंजीनियरिंग कॉलेज से आपूर्ति दी जा रही है। भीषण गर्मी के बीच इस बिजली घर पर लोड अधिक हो जाने की वजह से जिला अस्पताल में ओवरलोड की समस्या बनी हुई है। लगातार एक सप्ताह से सीटी स्कैन की सेवा प्रभावित रह रही है। तीन दिन तो मशीन चार से पांच घंटे तक नहीं चल सकी है। शुक्रवार सुबह से मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। स्थितियों को देखते हुए सीटी स्कैन संचालक की ओर से आठ बजे सेे सेवा शुरू करा दी गई थी। दस बजे तक करीब 20 सीटी स्कैन हो सके थे। तब तक जिला अस्पताल की ओपीडी का लोड बढ़ने की मशीन बंद हो गई। इसके बाद लगभग साढ़े चार घंटे तक सीटी स्कैन नहीं हो सके। ऐसे में भूखे प्यासे मरीज अपनी बारी के लिए लपट में इंतजार करते रहे। दो बजे ओपीडी बंद होने के बाद ढाई बजे से सीटी स्कैन शुरू हो सके, जो देर शाम तक चलते रहे। शाम तक कुल 88 सीटी स्कैन हो सके थे। सीटी स्कैन केंद्र संचालक विपिन कुमार ने बताया कि वोल्टेज की वजह से शुक्रवार को मशीन लगभग ढाई घंटे नहीं चल सकी थी। स्थिति को देखते हुए सुबह एक घंटे पहले ही सीटी स्कैन शुरू करा दिए गए थे। शाम को देर तक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


-

रेडियोलॉजिस्ट गए कोर्ट ड्यूटी पर, अल्ट्रासाउंड के लिए भी परेशान रहे मरीज::::

जिला अस्पताल में एक तरफ जहां मरीजों को सीटी स्कैन सेवा लेने में घंटों परेशान होना पड़ रहा है। वहीं शुक्रवार को रेडियोलॉजिस्ट के कोर्ट ड्यूटी पर जाने की वजह से अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो सका। ऐसे में जिला अस्पताल में दिखाने आए 1105 मरीजों में से 50 मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन





वर्जन

लो वोल्टेज की समस्या का समाधान कराने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया है। वहीं रेडियोलॉजिस्ट सिर्फ एक होने की वजह से उनके छुट्टी या कोर्ट पर जाने पर अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाता है।

- डॉ. एमएम आर्या, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें