फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में सीएसजेएमयू 215 रन से जीता

विज्ञापन
विजेता छत्रपति शाहूजी महाराज विवि की टीम। - फोटो : विश्वविद्यालय
विज्ञापन
कानपुर। रोहतक स्थित एमडीयू विवि में आयोजित उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में छत्रपति शाहूजी महाराज विवि (सीएसजेएमयू) की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें सीएसजेएमयू ने बीएमयू अस्थल बोहर हरियाणा की टीम को 215 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसजेएमयू की टीम ने माही राजपूत और दीक्षा की नाबाद शतकीय पारियों के दम पर बिना कोई विकेट गंवाए 245 रन बनाए।
विज्ञापन


वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम कानपुर की सधी हुई गेंदबाजी के सामने मात्र 30 रन पर ढेर हो गई। सिम्मी थापा ने चार ओवर में 10 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं वर्षा ने तीन ओवर में छह रन देकर तीन विकेट और आयुषी ने चार ओवर में छह रन देकर दो विकेट लिए। कोच डॉ. विपेंद्र सिंह परमार ने बताया कि सीएसजेएमयू की टीम का अगला मुकाबला आगरा यूनिवर्सिटी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें