फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पवन गुप्ता और जेई में मुहांचाही, ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम में चल रहे राजनीतिक गतिरोध के बीच सोमवार को एक और ऑडियो वायरल हुआ। इसमें पार्षद पवन गुप्ता नगर निगम जोन-4 के अवर अभियंता प्रमोद सिंह को भला-बुरा कहकर धमका रहे हैं जिसे लेकर दोनों में मुंहाचाहीं भी हो रही है। अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि पवन ने इसे आठ माह पुराना और खुद को बदनाम करने की साजिश बताया। उधर, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

महापौर और सदन से निष्कासित पवन गुप्ता सहित छह पार्षदों में टकराव के बीच वायरल हुए 7:37 सेकेंड के इस ऑडियो में अशोकनगर वार्ड के पार्षद पवन गुप्ता नगर निगम जोन - 4 के अवर अभियंता (जेई) प्रमोद सिंह से सड़क पर पड़ा मलबा उठवाने के लिए कहते हैं। जेई उनसे स्थान पूछते हैं, तभी पार्षद उन पर पैसा लेने का आरोप लगाते हैं। जेई उनसे आराम से बात करने के लिए कहते हैं, इस पर पार्षद उन्हें अनाप - शनाप कहने लगते हैं। गाली देते हुए धमकाते हैं। जेई मलबा उठवाने के लिए कहते हैं। सवाल करते हैं कि उनके वार्ड में कितनी फाइलें बनवाईं। हमारे वार्ड का ही काम याद नहीं रहता। दोनों में जमकर नोकझोंक होती है। पार्षद उनसे कायदे से बात करने के लिए नसीहत भी देते हैं।
ऑडियो में 5:20 मिनट की बातचीत के बाद जेई अपने जोन के अधिशासी अभियंता नानक चंद को इस बारे में बताते हैं। अधिशासी अभियंता पार्षद को समझाते हैं। पार्षद उनसे कहते हैं कि वह मिट्टी हाथों-हाथ हटवा देंगे। पार्षद उनसे कहते हैं कि जब सुनवाई नहीं होती तो वे क्या करें? अधिशासी अभियंता उनसे कहते हैं कि कोई काम हो तो वह उन्हें फोन करें। वह एक घंटे में आफिस पहुंच रहे हैं, उन्हें आकर बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें