फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एआई से लैस होगा सीएसजेएमयू, शुरू होंगे कई नए कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि मानसिक तनाव से जूझ रहे छात्रों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इमोशनल वेल-बीइंग एंड लाइफ मैनेजमेंट क्वालीफाइंग कोर्स शुरू करने जा रहा है। यह कैंपस में संचालित सभी पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए अनिवार्य होगा। एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस पर फैसला हुआ। वहीं विवि को एआई से लैंस करने और कैंपस में 12 नए पाठ्यक्रम शुरू कराने पर भी मुहर लगाई गई।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसमें कुलपति ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह बेहद जरूरी कोर्स है। इसके माध्यम से छात्र आत्म-जागरूकता, आत्म-नियंत्रण और समय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल सीखेंगे। यह छात्रों के तनाव को सकारात्मक रूप से नियंत्रित करने में मदद करेगा, जिससे उनकी भावनात्मक बुद्धिमत्ता का विकास होगा। बैठक में विवि परिसर को एआई-सक्षम परिसर के रूप में विकसित करने के लिए कैंपस एडवांसमेंट मिशन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मॉडल पर मुहर लग गई।
इसके तहत सभी संकाय सदस्यों एवं छात्रों के लिए एआई क्षमता निर्माण कार्यक्रम, संस्थागत एआई टूल्स की उपलब्धता, शिक्षण एवं शोध में एआई-आधारित उपकरणों का उपयोग, प्रशासन एवं छात्र सेवाओं में एआई आधारित प्रणालियां, आधारभूत एआई अवसंरचना का विकास तथा उत्तरदायी एवं नैतिक एआई उपयोग के दिशा-निर्देश लागू किए जाएंगे। विवि में संचालित बीए, बीएससी, इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी और बीकॉम के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को द फ्यूचर ऑफ वर्क पढ़ाया जाएगा। यह व्यावसायिक पाठ्यक्रम अनिवार्य होगा। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा, सीडीसी निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी, कूटा अध्यक्ष प्रो. बीडी पांडेय, प्रो. पीएन त्रिवेदी, प्रो. संदीप कुमार सिंह, प्रो. नीरज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सभी विद्यार्थियों के लिए शुरू होगा ऑनलाइन रोजगारपरक पाठ्यक्रम
विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों के लिए एनईपी के तहत रोजगारपरक पाठ्यक्रम ऑनलाइन समर्थ पोर्टल पर मूडल एलएमएस के माध्यम से संचालित किए जाएंगे। इसमें साइबर सिक्योरिटी, एआई फॉर ऑल, फाइनेंशियल लिटरेसी, द फ्यूचर ऑफ वर्क, फंडामेंटल ऑफ क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। कैंपस में संचालित सभी प्रोफेशनल पाठ्यक्रम के लिए एक संपूर्ण सेमेस्टर का प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया गया है।
विवि में शुरू होंगे ये नए कोर्स

- स्कूल ऑफ एडवांस्ड एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में बीएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एमएससी (एग्रीकल्चर) प्लांट पैथोलॉजी, एमएससी (एग्रीकल्चर) स्वॉयल साइंस, एमबीए (एग्री बिजनेस मैनेजमेंट)
- स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज में डिप्लोमा इन गुरु ग्रंथ साहिब स्टडीज, डिप्लोमा इन पंजाबी लिटरेचर
- स्कूल ऑफ आर्ट, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज में बीए ऑनर्स हिस्ट्री और पीजी डिप्लोमा इन एडवांस साइकोलॉजी
- डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन में मास्टर ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट
- स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में एमबीए फाइनेंशियल सर्विसेज
- स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बीवोक इन फैशन एंड अपैरल डिजाइन, बीटेक के छात्रों के लिए क्वांटम टेक्नोलॉजी और डिफेंस टेक्नोलॉजी के माइनर डिग्री कोर्स
विज्ञापन

- स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज में एमएससी (क्वांटम टेक्नोलॉजी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें